प्रदेश के सफाई कर्मचारी 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर गए

ख़बरें अभी तक। रोहतक शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर चरमरा सकती है। पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी जहां हड़ताल पर है वहीं रोहतक के सफाई कर्मचारी भी आज से 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। 3 दिन में सरकार ने इनकी मांगों को नहीं माना तो ये अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते है।

रोहतक के तमाम सफाई कर्मचारी आज से 3 दिन की हड़ताल पर चले गए। अगर 3 दिन में सरकार ने मांग नहीं मानी तो हड़ताल अनिश्चित कालीन भी हो सकती है। ये कहना है नगर निगम सफाई कर्मचारी के प्रधान संजय बिड़लान का। बिड़लान ने कहा कि सरकार ने पिछली बार 16 दिन की हड़ताल के बाद कर्मचारियों को मानने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर गई। जिस वजह से हड़ताल करनी पड़ी। कर्मचारी नेता ने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से ठेका प्रथा बंद करे, समान काम समान वेतन लागू करें, ओर सातवां वेतन आयोग लागू करें।