हिमाचल: शिमला ज़िला के तहत बधाल नामक स्थान में बादल फटा

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के शिमला ज़िला के तहत बधाल नामक स्थान में बादल फटने से नेशनल हाइवे 5 अवरुद्ध। किन्नौर व स्पीति के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप। बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने एक होटल समेत कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। बधाल खड्ड में पानी बढ़ने से मुख्य मार्ग पर पैदल आवाजाही भी हुई ठप। आज सुबह करीब 3 बज कर 40 मिनट पर हुई घटना। मार्ग बहाल करने का कार्य में मशीनरी की कमी से दिक्कतें आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को सचेत किया है।

इस घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी आंकलन नहीं हो पाया है। सूचना है कि बाढ़ की चपेट में आने से वाहन भी बहे है। लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बधाल के जंगल मे बादल फटे है। उसके बाद बाढ़ की स्थिति बनी। बाढ़ का मलबा नीचे आकर नेशल हाईवे में काफी बिखर गया है। मलवे के साथ काफी मोटे पेड़ व पत्थर भी आये है।

प्रभावित तुला राम ने बताया होटल को काफी नुकसान हुआ है। इस के अलावा करियाने की दुकान में भी मलवा गिरा है। साथ ही दूसरी दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। एक उन की गाड़ी बह गई है और कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ है। पुलिस चौकी प्रभारी ज्यूरी चंदन नेगी ने बताया। बादल फटने से नेशनल हाइवे बन्द हो गया है। एक होटल को भी काफी नुकसान हुआ है। गाड़ियों को भी बाढ़ से नुकसान हुआ है। खतरे को देखते हुए मुख्य मार्ग पर पैदल आवाजाही भी रोक दी गई है। मार्ग खोलने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है।