महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सुष्मिता देब ने किया स्वीकार, हरियाणा कांग्रेस में है गुटबाजी

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सुष्मिता देब ने भी हरियाणा में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी को स्वीकार कर लिया है। बहादुरगढ़ में महिला कांग्रेस की परिवर्तन जनसभा में पहुंची सुष्मिता देब ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास ताबड़तोड़ मजबूत नेता है।

अगर ये नेता एक हो जाये तो कांग्रेस को जीतने से कोई भी नही रोक सकता है। हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीना राठी ने परिवर्तन जनसभा का आयोजन किया था। जनसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुये सुष्मिता देब ने कहा कि हरियाणा के नेता भले ही एक दूसरे को ना मानते हों लेकिन सोनिया गांधी को सभी मानते हैं और सोनिया गांधी नेताओं की इस समस्या का समाधान जरूर निकाल लेंगी।

इस दौरान सुष्मिता देब ने हरियाणा को बलात्कार और महिला अपराध की राजधानी भी बताया है। उन्होंने कहा कि महिला विकास, सषक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर हरियाणा को 10 में से जीरों नम्बर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन आर्शिवाद यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से महिला कांग्रेस काला झंडा दिखाकर महिलाओं को लेकर सवाल भी पूछेगी।