पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आत्मा की शांति के लिए श्री नैना देवी जी मंदिर में पुजारी ने प्रार्थना

ख़बरें अभी तक। पूर्व केंद्रीय वित् मंत्री अरुण जेटली के निधन से जहाँ देशभर में शोक का माहौल है। तो वहीं केंद्र सरकार में मंत्रियों व पार्टी नेताओ द्वारा उनके पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। एक ओर जहां देशभर के नागरिकों ने इस महान शख्सियत अंतिम विदाई दी तो वहीँ देश के शक्तिपीठों में भी स्वर्गीय अरुण जेटली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बिलासपुर स्थित शक्तिपीठ माँ नैनादेवी मंदिर में पुजारी वर्ग द्वारा पूर्व केंद्रीय वित् मंत्री अरुण जेटली की आत्म शांति की कामना की गयी और स्वर्गीय अरुण जेटली जी के परिजनों को इस दुःख को सहने की प्रार्थना भी की गयी। वहीं पुजारी वर्ग का कहना है की पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन से ना केवल एक राजनैतिक दाल को बल्कि पुरे देश पर फर्क पड़ा है और उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता और उनके निस्वार्थ भाव से परिपूर्ण कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।