कृष्ण भक्ति के भजनों पर कैदी व बंदियों ने जमकर किया नृत्य

ख़बरें अभी तक। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत शनिवार को झज्जर की दुलीना जेल में गोविंदा आला रे की खूब धूम मची। कृष्ण भक्ति के भजनों पर कैदी व बंदियों ने जमकर नृत्य किया। एक सिमेंट कम्पनी की ओर से जेल के कैदियों को समाज की मुख्य धारा में लौटने व भगवान के प्रति आस्था भाव पैदा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दुलीना जेल के म्यूजिक रूम में बकायदा इसके लिए स्टेज सजाया गया। मुख्य कलाकार के रूप में इंजीनियर रंजीत चौहान ने शिरकत की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैदियों व बंदियों ने भी भगवान श्रीकृष्ण के भक्तिरस में डूबते हुए जमकर नृत्य किया।

जेल अधीक्षक दयानंद मंदोला ने कैदियों व बंदियों के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए पहले से ही अच्छे खासे इंतजाम किए हुए थे। जिसका परिणाम भी देखने को मिला। यहां आई कम्पनी की सीएसआर राशि ने भी वहां उपस्थित बंदियों व कैदियों को कृष्ण भक्ति के कई सार्थक किस्से सुनाएं। उन्होंने श्री कृष्ण के जन्म, उनके उपदेश तथा उनके विभिन्न नामों व उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तारसे प्रकाश डाला। झज्जर जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का त्यौहार शनिवार को मनाया गया था। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के भजन हुए और कैदियों व बंदियों ने जन्माष्टमी पर्व पर भगवान की भक्ति का जमकर आनन्द लिया।