पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, सनी देओल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

खबरें अभी तक। पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अरुण जेटली का शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। बता दें कि अरुण जेटली बीते कई दिनों से नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें एम्स में लाइफ सपोर्ट पर कई दिनों तक रखा गया था। साथ ही आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही अरुण जेटली की तबीयत जानने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि ने एम्स में जाकर उनकी तबीयत का हाल पुछा था। अरुण जेटली 9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे।

साथ ही आपको जानकारी देते है कि मई 2018 में जेटली का अमेरिका में किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद जेटली के बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया था, जिसके इलाज के लिए वह इसी साल अमेरिका भी गए थे। आज दोपहर में अरुण जेटली ने एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।

खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर फैल गई है। ट्विटर पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी के चलते ट्विटर पर सनी देओल ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि नेशन ने एक बहुत ही अच्छे लीडर को खोया है। हम सभी की प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।