बिलासपुर: शैक्षणिक भर्मण पर आए 21 देशों के बच्चों ने किये मां नैना देवी के दर्शन

ख़बरें अभी तक। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में जहाँ पर जन्माष्टमी पर्व की धूम हैं जिला बिलासपुर के बहीं पर विश्व बिख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचे कई विदेशी बच्चे ,ये बच्चे एक ग्रुप में आये जिनमे पुरे वर्ल्ड से 21 देशों के ये बच्चे पंजाब के अमृतसर से  शैक्षणिक भर्मण के लिए यहा पहुंचे इनमे चाइना ,मलेसिया ,इंडोनेसिया,अफरीका,अमेरिका,कनेडा,यूनाइटेड स्टेट,मैक्सिको,यूरोप,जर्मनी ,रसिया आदि 21 देशों के बच्चे शामिल थे।

इन सभी बच्चों को यहाँ पर सिख्खों के दसमेश गुरु गोविन्द  सिंह के और माँ श्री नैना देवी जी के इतिहास के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गई इन बच्चों को पंजाब के अमृतसर में अकेडमी में योगा ,मेडिटेशन ,गतखा ,सस्त्र बिद्या ,,और सभी सिक्ख धर्म से जुडी शिक्षा दी जाती हैं। इन्हे मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी के द्वारा माता की चुनरी देकर सन्मानित भी किया गया।