कल वृन्दावन में पूरे हर्षोेउल्लास के साथ मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रात एक बज कर 55 मिनट पर होगी मंगला आरती

खबरें अभी तक। वृन्दावन के मशहूर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार 23 अगस्त को मनाया जाना है। वहीं जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन मध्य रात्रि में कान्हा का जन्म होगा। जिसके बाद रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाती है। बता दें कि मंगला आरती साल में केवल एक बार, जन्माष्टमी पर की जाती है।

इसके चलते मंदिर के सेवायत पुजारी अशोक गोस्वामी ने बताया कि ”वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 अगस्त की रात 12 बजे गर्भगृह में ठाकुर जी का महाभिषेक किया होगा। वहीं रात एक बज कर 55 मिनट पर मंगला आरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

इतना ही नही बल्कि गोस्वामी ने बताया, “आरती के बाद रात दो बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक बांकेबिहारी के दर्शन के लिए कपाट खुले रहेंगे। फिर सुबह सात बज कर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक नन्दोत्सव मनाया जाएगा।” नन्दोत्सव के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने पर, कान्हा के जन्म की खुशी में खिलौने, बर्तन, वस्त्र, रुपये, मिठाई, फल, मेवा लुटाए जाएंगे। दधिकांधा में केसर दही श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।