भगवान कृष्ण की पूजा में रखें इन बातों का खास ख्याल

ख़बरें अभी तक।  प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार 23 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन घर-घर में इनके बाल रूप की पूजा की जाती है। इस दिन हिंदू धर्म में लोग विशेष पूजा करते हैं।

भगवान कृष्ण की पूजा करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए…

पूजा करने से पहले भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ-साथ गौमाता की भी मूर्ति रखनी चाहिए। क्योंकि श्रीकृष्ण को गायों से बहुत प्रेम था। इसलिए जन्माष्टमी के दिन गौमाता की पूजा जरूर करें। पूजा के दौरान सुंदर आसन का उपयोग करें। आसन का रंग तेज और चमकीला होना चाहिए। साथ ही कृष्ण को चढ़ाए जाने वाला वस्त्र पीले रंग का होना चाहिए।

पूजा के दौरान सबसे पहले गणेश जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद श्रीकृष्ण की पूजा में आचमन करें। लड्डू गोपाल की पूजा से पहले खुद साफ हाथ से जल धोएं, इसके बाद ही श्रीकृष्ण को जल अर्पित करें। इसके लिए सुगंधित फूलों वाले जल का उपयोग करें।

दूध, दही, घी, शहद और चीनी को एक साथ मिलाकर पंचामृत बनाएं। फिर किसी शुद्ध बर्तन में भगवान को भोग लगाएं। पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नम: का जाप करें। बाल गोपाल की पूजा में गाय के दूध से बने घी का उपयोग करना चाहिए। दीपक के लिए भी इसी घी का उपयोग करना चाहिए।