तो अब राइटर हिमांशु शर्मा नही बल्कि इस पत्रकार को डेट कर रही स्वरा भास्कर

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की निजी जिंदगी आजकल सुर्खियों में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राइटर हिमांशु शर्मा से ब्रैकअप के बाद ही स्वरा की लाइफ में नए पर्सन की एंट्री हो गई है। जी हां, स्वरा भास्कर इन दिनों किसी को डेट कर रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक स्वरा भास्कर दिवंगत एक्टर गिरिश कर्नाड के बेटे रघु कर्नाड को डेट कर रही हैं। आझकल दोनों एक साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते रहते हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में दोनों को Yomeddine की स्पेशल स्क्रीनिंग में स्पॉट किया गया था। इस स्क्रीनिंग के बाद दोनों एक साथ निकलते हुए स्पॉट हुए। इतना ही नही बल्कि इसके बाद स्वरा और रघु प्राइवेट डिनर के लिए भी गए।

अब आपको बताते है कि रघु कर्नाड पत्रकार और राइटर हैं। आजकल जो दोनों को लेकर खबरें आ रही है तो उसके मुताबिक स्वरा और रघु की  Understanding दिनोंदिन स्ट्रॉन्ग होती जा रही है। दोनों की केमिस्ट्री वाकई कमाल की है। वैसे तो स्वरा और रघु की तरफ से अभी तक रिलेशनशिप को लेकर अभी तक किसी प्रकार का कोई बयान नही दिया गया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्वरा और हिमांशु शर्मा ने 5 साल एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन बाद में दोनों के अचानक से ब्रेकअप की खबर ने स्वरा के फैंस को चौंका दिया।