‘जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था का हाल बेहाल हो गया है’

ख़बरें अभी तक। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने हैं तब से लेकर आज तक राजस्थान में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल हो गया है। एक समुदाय विशेष के लिए सरकार तुष्टिकरण की नीति के तहत काम कर रही हैं। दलित समाज पर लगातर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है और दलित महिलाओं व बालिकाओं पर जिस तरह से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। वह बहुत ही शर्मनाक है एक तरह से देखा जाए तो सरकार कानून व्यवस्था के मामले में बिल्कुल विफल साबित हुई है सांसद ने कहा कि 23 तारीख को भाजपा द्वारा कलेक्ट्रेट पर एक प्रदर्शन ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी विधायक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

सांसद सीपी जोशी ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अलवर के थानागाजी की घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली है। जिसमें लोकसभा चुनाव के कारण सरकार ने इस घिनौने कांड को रोकने का प्रयास किया और समुदाय विशेष के द्वारा स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर मारपीट की जाती है। उसके बाद भी अपराधी पकड़ से बाहर हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में एक बच्ची पहले दुष्कर्म का शिकार बनी और 2 दिन पहले एक और बच्ची के साथ इस तरह का कृत्य किया गया उन्होंने कहा लेकिन ऐसे क्या कारण है कि प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद पंचायतों का परिसीमन हो रहा है जिसमें भी काफी  अनियमितताएं देखी जा रही हैं।