हरियाणा: मोरनी के गांव शेर गुजरान में आई दरारें, दहशत में लोग पलायन करने को मजबूर

ख़बरें अभी तक। मोरनी के गांव शेर गुजरान में भू स्खलन के कारण पूरे गांव में दरारें आनी शुरू हो गयी हैं,जिसके चलते पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में दरारें आने के कारण लोग पूरी-2रात जागकर गुजारते हैं। गांव के चारों ओर पहाड़ खिसकने के कारण जमीन धंस रही है। गांव के पीछे तकरीबन 5 सौ फुट गहरी खाई है।  जिसमें गिरने से पहले ही 3 लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके सरकार व प्रशासन ने इनकी सुध नही ली!इलाके के लोग एकजुट होकर इस बार विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं।