यूपी: कैराना में यमुना नदी उफान पर, प्रशासन ने हाई अलर्ट किया जारी

ख़बरें अभी तक। शामली के कैराना में यमुना नदी उफान पर पहुंच चुकी है। लगातार हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना के खादर इलाके के गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दो दर्जन से गांवों में खतरे के चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा यमुना के पड़ोसी खेतों में भी अब पानी पहुंच चुका है। पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों की लाखों करोड़ों रुपए की गोभी, मिर्च और अमरूद सहित अन्य फसलें जलमग्न हो करके बर्बाद हो गई है। किसानों के सामने बड़ा संकट मंडराने लगा है। किसान सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे।

लगातार पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बरसात के बाद से हथिनी कुंड बैराज पर जमा हो रहे पानी को लगातार यमुना और गंगा नदियों में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते शामली जनपद की कैराना यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर बह रही है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते यमुना की लहरें लगातार उफान पर आ रही है।

यमुना खादर के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी ड्रेनेज विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को लगातार खादर क्षेत्र के गांव में दौरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यमुना बांधों पर लेखपालों की तैनाती की गई है। फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर 232.5 मीटर पर है। प्रशासन ने 4 बाढ चौकिया व एक रेस्क्यू कैंप लगाया है। यमुना के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते अब यमुना के पास तीन आंखों वाले खेतों में भी भीषण जलभराव हो गया है। कहीं खेतों में तो करीब 6 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।

यमुना के क्षेत्रीय किसानों का लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान यमुना के उफान के कारण हो गया है। यहां सैकड़ों की संख्या में किसानों के खेत है।जिनमें गोभी और मिर्च की फसल किसानों ने लगाई थी, लेकिन अचानक से यमुना के बढ़े जलस्तर ने उनकी फसलों को बर्बाद कर दिया है। जिससे अब किसानों के सामने एक बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में किसानों ने अब उत्तर प्रदेश की सरकार और जिला प्रशासन से फसलों के मुआवजे की गुहार लगाई है।