अगर जल्द ही होने वाली है शादी तो इन बातों का जरूर रखें खयाल

खबरें अभी तक। अक्सर देखा जाता है कि जब किसी लड़की या लड़के की शादी होती है तो वह कई किताबों के जरिए शादी से जुड़ी तमाम बातों पर जानकारी प्राप्त करती है. विवाह प्रस्ताव पाने के लिए ब्याह योग्य लड़के और लड़कियां बहुत ही तरह का उपय करते हैं लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार अविवाहित लड़के/लड़कियों को ये 6 गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

1- अविवाहित लड़के/लड़कियों का बिस्तर जिस घर में हो उसकी दीवारों का रंग गहरे रंग का नहीं होना चाहिए। यानी बेडरूम का रंग पीला, गुलाबी या चमकीला होना चाहिए। माना जाता है कि इससे रिश्ते अच्छे रहते हैं।

2- वास्तुशास्त्र के अनुसार कुंवारे लड़कों को घर के दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से विवाह होने में देरी होती है।

3- काले रंग के कपड़े या दूसरी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

4- जिस कमरे में एक से ज्यादा दरवाजे हों उसमें विवाह योग्य लड़कों को नहीं सोना चाहिए। जिस कमरे में हवा और रोशनी का भी पर्याप्त प्रबंध न हो वहां पर अपना बिस्तर नहीं लगाना चाहिए।

5- आपको अपना बेड इस प्रकार से रखना चाहिए कि सोते वक्त पैर उत्तर दिशा में और सिर दक्षिण दिशा में हो।

6- आपके अलावा कमरे में किसी और का भी बिस्तर हो तो अपना बिस्तर दरवाजे के पास ही रखें।