हिसार-लुधियाना रूट की 12 पैसेंजर ट्रेनें कल से चार दिन तक रहेंगी बंद, ये है वजह

ख़बरें अभी तक। पंजाब के धुरी रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण का कार्य होने के चलते लुधियाना-हिसार व जाखल रेलमार्ग के मध्य चलने वाली 12 रेलगाडिय़ों को 5 दिन के लिए बंद किया गया है। यह जानकारी स्टेशन मास्टर सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर स्थित धूरी रेलवे जंक्शन पर पं. रेलवे विद्युतीकरण तथा इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंटरलॉकिंग के साथ कलर लाइटिंग सिग्नलिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते 12 गाडिय़ां बंद रहेगी।

ये ट्रेन रहेंगी बंद:

रेलवे के अनुसार 54602 अमृतसर से हिसार, 54603 हिसार से लुधियाना पैसेंजर, 54604-54605 लुधियाना-चूरू- लुधियाना पैसेंजर, 54606 लुधियाना से हिसार पैसेंजर, 54635 हिसार से लुधियाना पैसेंजर, 54636 लुधियाना से हिसार पैसेंजर, 54631 भिवानी से धूरी, 54632 धूरी से सिरसा पैसेंजर, 54633 सिरसा से लुधियाना तथा 54634 लुधियाना से भिवानी जाने वाली गाड़ी। वहीं, 54601 अमृतसर से हिसार पैसेंजर 20 से 24 अगस्त तक बंद रहेगी।