सहारनपुर के हथनीकुंड बैराज से 8.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

ख़बरें अभी तक। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश मैदानी इलाकों के लिए तबाही ला सकती है। दरअसल, सहारनपुर के हथनीकुंड बैराज से बेशुमार पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों की मानें तो इस बार 8.40 लाख क्यूसेक पानी हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया है। वर्ष 2013 में आई बाढ़ के दौरान केवल 8 लाख क्यूसेक ही पानी छोड़ा गया था। जिसने दिल्ली में यमुना किनारे के इलाकों में पानी भर दिया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले 100 सालों में इतना पानी कभी नहीं छोड़ा गया।

यानि कि अगले 72 घंटों बाद ये बेशुमार पानी दिल्ली, मथुरा और आगरा के लिए जरूर खतरा बन सकता है। हालांकि सहारनपुर से लेकर दिल्ली तक यमुना किनारे बसे गांव और इलाकों में है एलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी खुद यमुना किनारे जंगल मे इस वक़्त कैम्प कर रहे हैं और पल पल घटते बढ़ते यमुना के जल स्तर पर अपनी पैनी निगाह लगाए हुए हैं और उच्च अधिकारियों को भी पल पल की जानकारी दे रहे हैं।