हुड्डा की रैली और उनके चुनावी घोषणाओं पर जानिए क्या बोले सुभाष बत्रा

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दो दिन पहले ही रोहतक में एक बड़ी रैली की थी जिसको लेकर विरोधी तो सवाल उठा ही रहे ही रहे है उनकी पार्टी के लोग भी सवाल उठा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने हुड्डा की रैली पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व गृह मंत्री व हरियाणा के कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुभाष बत्रा ने भी हुड्डा की रैली और उनके चुनावी घोषणाओं पर कहा कि लोकतंत्र में सब को रैली करने का अधिकार है।

भूपेंद्र सिंह एक सीनियर नेता है। उनको एक रैली व घोषणाएं पार्टी लाइन पर करनी चाहिए थी उन्हें पार्टी की लाइन के बाहर नहीं जाना चाहिए था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा कभी अलग पार्टी नहीं बनायेगे क्योंकि उनको दो बार कांग्रेस ने सीएम बनाया चार बार एमपी व तीन बार उनके बेटे को एमपी बनाया। जिसने भी कांग्रेस से अलग हो कर पार्टी बनाई उसका क्या हुआ वह सब जानते है।