अब महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए बिग-बी, 50 लाख का दिया दान

खबरें अभी तक। बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अमिताभ समाज सेवा से हमेशा जुड़े रहते हैं। बीते दिनों वे पानी बचाव के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम का समर्थन करते दिखाई दिए थे। ठीक इसके बाद अमिताभ बच्चन असम बाढ़ पीड़ितों की मदद की थी। अब अमिताभ बच्चन ने असम बाढ़ पीड़ितों के बाद महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए समाने आए हैं। जी हां, आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने भी बाढ़ पीढ़ितों के लिए महाराष्ट्र सरकार को 50 लाख रुपये का दान दिया है। यह जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीट के द्वारा दी है। मुख्यमंत्री  ने अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर एक ट्वीट कर शुक्रिया कहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ट्वीट करते हुए लिखा कि बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए आगे आने के लिए और सीएम रिलीफ फण्ड को 51 लाख रुपये देने के लिए…. शुक्रिया अमिताभ बच्चन जी।  आपका ये कदम कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए हमारे पुनर्वास प्रयासों में मदद करने और योगदान करने के लिए बहुत लोगों को प्रेरित करेगा।

वहीं बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 लाख दान किए थे। बिग बी की इस मदद के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्विटर पर उनका शुक्रिया किया था। अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों गुलाबो सिताबो फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही वे अपने पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 11वां संस्करण लेकर दर्शकों के बीच जल्द ही हाजिर होंगे।