चंडीगढ़ की सुखना लेक में आसमानी बिजली गिरने से एक लड़की की मौत

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़ की सुखना लेक में आसमानी बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। मृतका डेराबस्सी की रहने वाली थी और वह अपनी 3 सहेलियों के साथ सुखना लेक घूमने आई थी। बता दें कि मृतका डेराबस्सी की एक बियर फैक्ट्री में ही काम करती थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

बता दें कि हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित सुखना को 1958 में सुखना चोइ को बांधकर बनाया गया था। सुखना लेक पर रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर एक भी टावर स्थित है, जिसे सुसाइट टावर कहा जाता है। लेकिन अब इस टावर का इस्तेमाल सुखना लेक में पानी के स्तर को मापने के लिए किया जाता है, वहीं कई साल पहले लोग इस टावर पर चढ़कर सुखना झील में कूद जाते थे और आत्महत्या कर लेते थे। जिस वजह से इस टावर को सुसाइड टावर कहा जाता है।