ऊना में भाजपा ने पूर्व पीएम स्व० अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

ख़बरें अभी तक: पूर्व पीएम स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर ऊना भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल तक पहुंचाने के लिए वाजपेयी जी ने कड़ी मेहनत की थी। वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित जिला और मंडल पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभा में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व० अटल बिहारी वाजपयी को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सत्ती ने कहा कि भाजपा को बुलंदियों तक पहुँचाने के लिए वाजपयी ने कड़ी मेहनत की है।