बढ़ती जनसंख्या देश के विकास के लिए खतरा, बोले पूर्व सीएम शांता कुमार

ख़बरें अभी तक।  पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सोलन में बढ़ती जनसंख्या घटते संसाधन विषय पर हुए कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी देश में सबसे बड़ी समस्या और सभी समस्याओं की जड़ है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद अब राम मंदिर सहित अन्य मुद्दों के अलावा देश में जनसंख्या नियंत्रण करना भी प्रधानमंत्री के एजेंडे में है।

उन्होंने कहा कि जब तक बढ़ती हुई आबादी पर नियंत्रण नहीं होता तब तक जितना भी विकास देश में हो जाए उसका किसी को लाभ नहीं मिलेगा। शांता कुमार ने कहा कि देश में हर रोज 50000 नए लोग पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में बेरोजगारी व गरीबी भी लगातार बढ़ रही है। इस दिशा में लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है वरना विकास चाहे जितना भी हो उसे जनसंख्या रूपी दानव निकल ही जाएगा।