मौसम विभाग ने जारी किया मौसम बुलेटिन, हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज

हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होने के आसार है।  मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त की रात से मौसम में परिवर्तन होना शुरू होगा और 13 अगस्त को प्रदेश के कुछ इलाकों में बरसात होगी। जबकि 14 अगस्त और 15 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है।
बता दें कि प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 1 जून से 11 अगस्त तक सिर्फ 176.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य तौर पर यहां 264.8 एमएम बरसात होती है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल हरियाणा में अब तक सामान्य से 33 फीसदी कम बरसात हुई है। अब केवल करनाल और सिरसा ही ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य या इससे अधिक बरसात हुई है।