नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आज आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पुलिस स्टेशन देहरा के अंतर्गत चिंतपूर्णी में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 साल की बच्ची को बदमाश ने उस समय उठा लिया जब वह बाजार में घूम रही थी। इस दौरान दुष्कर्म का आरोपी उसे जबरदस्ती कार में बैठा कर ले गया। फिर आरोपी बड़ी बेरहमी के साथ उससे पेश आया और उससे दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी चिंतपूर्णी मंदिर में जत्थे के साथ दर्शन को आया था। मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी पंजाब का है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच देहरा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया है। ये घटना शुक्रवार रात को घटी थी। आरोपी को आज (रविवार) कोर्ट में किया जाएगा पेश।

थाना देहरा के अंतर्गत बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन को एक धार्मिक संस्था के साथ आए श्रद्धालुओं के जत्थे में से एक युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने लड़की के साथ रेप करने के बाद उसे अपनी कार से उतार दिया और उसे वहीं छोड़कर चला गया। घटना के बाद लड़की की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक बाजार में घूम रही इस लड़की को अपनी कार में बैठाकर ले गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे बीच रास्ते उतार गया। रात एक बजे घर पहुंचकर लड़की ने पूरी कहानी परिजनों को बताई। घर वाले तो लड़की के गायब होने से पहले ही परेशान थे।

यह बात सुनकर वह और परेशान हो गए और तुरंत पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई कार बरामद कर ली है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा का कहना है कि आरोपी पंजाब का है और उसेगिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366ए, 376 व 4 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।