UP: ईद पर कुर्बानी के लिए तैयार किया 170 किलो का बकरा

ख़बरें अभी तक। अलीगढ़ शहर के मोहल्ला चखवालान स्थित आबिद चौधरी ने अपने यहां पर ईद उल अज़हा के लिए बकरे को तन व मन से पालकर बड़ा किया है। आज उस बकरे का वज़न 170 किलो के क़रीब हो गया है। पिछले 20 वर्षों से वह बकरे पालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बकरे के छोटे बच्चे लेकर आते हैं। उसके बाद उन्हें दूध,चना,सेब,केला सहित अन्य चीज़ें खिलाकर बड़ा करते हैं।

दूध,चने,बादाम जैसे मेवा खिलाकर किया बड़ा

ईद उल अज़हा पर क़ुर्बानी के लिए बकरे पालने वाले आबिद चौधरी ने बताया कि हम 20 वर्षों से बकरे पाल रहे हैं। बकरों को बड़ा करने के लिए उनके खान पान पर विशेष ध्यान रखा जाता है। उनको खाने में दूध,,चना,खल व पत्ते खिलाए जाते हैं। 5 से 6 बकरे हमेशा हमारे साथ रहते हैं जिन्हें हम पालते हैं। 2 क़ुर्बानी के लिए रखते हैं और बचे हुए बकरों को अगले साल के लिए तैयार किया जाता है। इस समय हमारे पास जो बकरे हैं उनका वजन तकरीबन 160 से 170 किलो है। इनका वज़न हम हर महीने करते हैं ये जानने के लिए की कितना वज़न बढ़ा है। इन बकरों की हम अपनी औरत से भी ज़्यादा ख़िदमत करते हैं।