रोहतक दौरे पर 8 सितबंर को रोहतक आएंगे पीएम मोदी, रैली को करेंगे संबोधित

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर को रोहतक आएंगे। पीएम मोदी यहां पर भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन और विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। यह जानकारी हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने दी है।

मनीष ग्रोवर ने गुरूवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर करते हुए यह जानकारी दी है।