हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत हुई खराब

ख़बरें अभी तक। एक बार फिर हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की तबीयत खराब होने की ख़बर आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही है। वीरभद्र सिंह को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। आईजीएमसी शिमला के डिप्टी एमस डॉक्टर राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि फिलहाल, उन्हें भर्ती कर लिया गया है।

यहां उनका शुगर, ईको और ब्लड टेस्ट करवाया गया है और इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। IGMC के डॉक्टर उनकी जांच पड़ताल में लगे हुए हैं और उन्हें आईजीएमसी में भर्ती भी किया गया है। गौरतलब है कि 85 साल के वीरभद्र सिंह हिमाचल के छह बार के सीएम रहे हैं।

उनके बेटे विक्रमादित्‍य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि पत्‍नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। वीरभद्र सिंह का पूरा परिवार राजनीति में है। वीरभद्र सिंह आठ बार विधायक, छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पांचवीं बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं और पिछले आधे दशक में वे कोई चुनाव नहीं हारे।