सुषमा स्वराज के निधन पर अदनान ने ट्वीट कर शोक किया व्यक्त, देखिए तस्वीरें

खबरें अभी तक। सुषमा स्वराज के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ रही है। इसी के चलते अब भारत की नागरिकता पा चुके मशहूर पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी ने एक भावूक मैसेज लिखते हुए सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

दरअसल अदनान सामी को वर्ष 2015 में भारतीय नागरिकता दे दी गई थी। एक जनवरी 2016 से वे भारतीय नागरिक हो गए थे। कहा जाता है कि अदनान को भारतीय नागरिकता देने में सुषमा स्वराज की अहम भूमिका रही थी। खबरें के मुताबिक भारत में विज‌िटर वीजा पर रहने वाले अदनान सामी ने कांग्रेस सरकार के वक्त ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन दे दिया था। लेकिन, उनका आवेदन सरकार द्वारा खारिज कर दिया गया था।

जिसके बाद सुषमा स्वराज की भूमिका के चलते अदनान को भारत की नागरिकता प्राप्त हुई थी। ऐसे में जब सुषमा स्वराज का अचानक से निधन हो गया है तो उन्होंने अपने परिवार के साथ कुछ बेहद भावुक क्षणों की तस्वीरे शेयर कर अपना मैसेज लिखा है।

अदनान ने लिखा, ‘मैं और मेरा परिवार पूरी तरह से अवाक है। इस बड़ी अनहोनी के बारे में अभी पता चला। सुषमा जी हमारे लिए मां समान थीं। उनके लिए मन में अपार सम्मान और आदर है। वह एक बेहद प्यारी, सबका ध्यान रखने वाली और नेक दिल इंसान थीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।’सुषमा स्वराज का 67 की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

आपको बता दें कि  विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने कई ऐसे काम किए जिनके बाद हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के लोगों ने सिर झुकाकर उन्हें सदैव सलाम किया है। मोदी सरकार की तेज तर्रार मंत्रियों में से एक कही जाने वाली सुषमा स्वराज ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है।