सीएम मनोहर ने की पीएम की तारीफ, स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू कसा तंज

केंद्र की मोदी सरकार ने आज एक अहम फैसला लेते हुए जम्मू- कश्मीर और लद्दाख को दो अलग- अलग केंद्र शासित प्रदेशों का दर्जा दे दिया है। मोदी सरकार के इस फैसले को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एतिहासिक करार दिया है। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 5 अगस्त 2019 का यह ऐतिहासिक दिन सालों तक याद रखा जाएगा।

सीएम ने कहा कि देश की आजादी के समय यह विषय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उलझा दिया था।  लेकिन आज देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे को सुलझा लिया है। यह श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।