शुटिंग के लिए जाते हुए रणवीर सिंह जब अचानक घिर गए फैंस के बीच, देखिए तस्वीरें

खबरें अभी तक। बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह  की अपने फैंस के बीच वाकई बहुत खास है। अक्सर उन्हें अपने फैंस के साथ कैजुअली मिलते हुए भी स्पॉट किया जा चुका है। इसी बीच फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन के साउथहॉल पहुंचे रणवीर सिंह अपने फैंस के बीच घिर गए थे। ये वो नजारा था जब उनके फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।

बात ये है कि  रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। शूटिंग के लिए उन्हें साउथहॉल जा रहे थे। उसी वक्त उन्हें देख उनके फैंस आस-पास इकट्ठे हो गए। फिर रणवीर ने भी अपने फैंस से हाथ मिलाया और उनके साथ तस्वीरें खिंचावाई।

बता दें कि फैंस के साथ उनकी इस खास मुलाकात की एक मजेदार वीडियो उनके फैन ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी एक बुजुर्ग फैन के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। साउथहॉल में फैंस के साथ इस मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। फैंस उनके इस मिलनसार व्यवहार की तारीफ कर रहे हैं