चौधरी बीरेंद्र सिंह अमित शाह के लिए आस्था रैली का करेंगे आयोजन

ख़बरें अभी तक: इस रैली की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब से पहले यहां लोग केवल नारे लगवा कर रैलियां करवा कर चल चलते जाते थे। लेकिन इस रैली के बाद जींद के लोगों के लिए विकास के नए द्वार खुलेंगे और यहां की जनता के काम होने शुरू हो जाएंगे। वीरेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि जेजेपी का खेल कुछ दिनों का बचा हुआ है जबकि इनेलो पूरी की पूरी भाजपा में आ चुकी है इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी टोकना शुरू कर दें और उनको भी भाजपा में शामिल करा लें। उन्होंने कहा कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनाव लड़वाएंगे

वीरेंद्र सिंह ने इस रैली का प्रभारी प्रदेश सचिव जवाहर सैनी को नियुक्त किया है और कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर रैली को सफल करें गौरतलब है कि 16 अगस्त 2014 को विरेंद्र सिंह ने अमित शाह की रैली आयोजित करवा कर भाजपा ज्वाइन की थी और अब 5 वर्ष पूरे होने पर वे अपनी आस्था जताने पर मजबूर भी हो गए हैं क्योंकि रैली का नाम आस्था रैली रखना सवाल खड़े करता है कि वीरेंद्र सिंह को साबित करना पड़ रहा है कि उनकी भाजपा में और अमित शाह में पूरी आस्था अब तक बनी हुई है