बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग नवंबर में करेंगी शादी!

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल अपने रिलेशन को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते है। इस बीच इनकी शादी की खबरें भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बावजूद इसके दोनों ने इन खबरों को महज एक अफवाह करार दिया था। लेकिन अब फिर से दोनों की शादी की खबरें तुल पकड़े हुए है। जी हां, खबरें है कि दोनों जल्द ही शादी के परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

हाल ही में वोग की रिपोर्ट के अनुसार भाई राजीव सेन की शादी के बाद सुष्मिता सेन भी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग इसी साल नवंबर के महीने में शादी कर सकती हैं। रिपोर्ट में तो ये भी खुलासा हुआ है कि रोहमन, सुष्मिता सेन को शादी के लिए प्रपोज कर चुके हैं। जिसके जवाब में सुष्मिता ने हां भी कह दी है। शादी का फैसला लेने के बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया।

खबरों की मानें तो दोनों नवंबर 2019 में ही शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई ऑफियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर वेकेशन पर जाते रहते हैं। सबसे अहम बात दोनों ही सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार जाहिर करते रहते हैं।