हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब सीखेंगे स्मार्ट अंग्रेजी और गणित

ख़बरें अभी तक: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब खेल खेल में संपर्क दीदी छात्रों को पढ़ना लिखना सिखाएगी। हिमाचल सरकार ने संपर्क फाउंडेशन के साथ प्रदेश के 10,661 प्राथमिक पाठशालाओं में सम्पर्क स्मार्ट शाला गणित और अंग्रेजी कार्यक्रम शुरू करने का एलान किया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चे गणित के बुनियादी सवाल जोड़, घटाव, गुना भाग और शब्दावली में अंग्रेजी के 500 नए शब्द जुड़ेंगे। जिससे बच्चें अंग्रेजी बोलने और सीखने में बच्चे सक्षम होंगे।

इस अभियान ने स्कूलों की निगरानी के लिए शिक्षा साथी एप्प का भी उपयोग किया जाएगा। संपर्क स्मार्ट शाला में अब कान्वेंट स्कूलों की तरह की बच्चों के होम वर्क, स्कूलों में हीने वाली गतिविधियों के साथ बच्चों से संबंधित कई और जानकारियां भी एसएमएस के ज़रिए अविभावकों को नियमित तरीके से भेजे जाएंगे। मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा जगत के लिए एक बेहतरीन पहल है और संपर्क संस्था का आभार जताया। सीएम ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आएं है और तकनीक का बड़ा हाथ है।