लेफ्टिनेंट जनरल सिंह 15 अक्टूबर को नए डीजीएमओ का संभालेंगे पदभार

ख़बरें अभी तक। लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह को भारतीय सेना का नया DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशंस) नियुक्त किया गया है। वह 15 अक्टूबर को नए डीजीएमओ का पदभार संभालेंगे। वे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह फिलहाल सेना के नगरोटा स्थित 16वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में तैनात हैं। डीजीएमओ के रूप में, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा सहित भारतीय सेना के विभिन्न अभियानों की निगरानी करेंगे।

वे आतंक विरोधी ऑपरेशन तथा ऊंचाई में युद्ध का काफी अनुभव रखते हैं। उन्होंने सियाचीन में भी कार्य किया है। उनका अधिकतर करियर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन में बीता। उन्होंने श्रीलंका में लिट्टे के विरुद्ध ऑपरेशन में भी हिस्सा लिया। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह 2016 में उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग में भी शामिल रह चुके हैं। उन्हें काउंटर टेरर ऑपरेशन में लंबा अनुभव है।

गौरतलब है कि उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की योजना के महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के अंतर्गत सैन्य विभाग में 1776 में भारतीय थल सेना की शुरुआत हुई है। भारतीय सेना का आदर्श वाक्य “स्वपूर्व सेवा” है। भारतीय थल सेना बाहरी तथा अन्तरिक्ष खतरों से देश की रक्षा करती है तथा देश की सीमाओं को सुरक्षित रखते हुए देश में शांति सुनिश्चित करती है। भारतीय थल सेना में 12 लाख से अधिक सक्रीय सैनिक कार्यरत्त हैं।