श्रावण मास में नाहन की महिलाओं ने किया शिव पुराण का आयोजन

ख़बरें अभी तक: श्रावण मास को भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना के लिए सबसे उपयुक्त  महीना माना  जाता है। इस में जहां महिलांए सोमवार के व्रत रखती हैं। वहीं विशेष शिव पूजन भी किया जाता है। सिरमौर के नाहन  में प्राचीन शिव मंदिर रानीताल में महिला मंडल ने शिव महापुराण पढ़ने का आयोजन किया है। यह पठन पाठन पुरे श्रावण मास चलेगा। मंडल के महिलाएं दोपहर बाद यहां इकठी होकर शिव पुराण को पढ़ती हैं और पुरे श्रवण मास में रोजाना यह क्रिया चलती रहती है।

मदिर पुजारी काकू राम शर्मा ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष महिलाएं श्रावण मास में शिव महापुराण का आयोजन करती है। इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया है। शिव महापुराण को पढ़ने व् सुनने से ही सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। व विशेष रूप से श्रावण मास में शिव पुराण का आयोजन बहुत लाभकारी माना जाता है।