मिनी माउस को आवाज देने वाली आर्टिस्ट रूसी टेलर का निधन

ख़बरें अभी तक। मिनी माउस को आवाज देने वाली महिला रूसी टेलर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। मिनी माउस डिज्नी के मशहूर कैरेक्टर्स में से एक है जिससे अपनी प्यारी आवाज टेलर ने दी थी। टेलर का निधन शुक्रवार को कैलिफोर्निया स्थ‍ित ग्लेनडेल में हुआ। वॉल्ट डिज्नी कंपनी के सीईओ Bob Iger ने ट्विटर पर इस दुखद खबर की जानकारी दी। बॉब ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, ”रूसी टेलर के गुजरने के साथ ही मिनी माउस ने अपनी आवाज खो दी है। मिनी और रूसी ने 30 से अधिक सालों तक दुनियाभर में लोगों के मनोरंजन का काम किया है। एक ऐसा पार्टनरशिप जिसने मिनी को ग्लोबल आइकन बना दिया और रूसी को डिज्नी का लीजेंड जिन्हें उनके फैंस बहुत प्यार करते हैं।”

1928 में नवंबर महीने की 18 तारीख को ‘स्टीमबोट विले’ नाम की फिल्म में मिकी माउस पहली बार नजर आया था। पहले वॉल्ट डिजनी ने चूहे के इस नए कैरेक्टर का नाम मॉर्टिमर रखा था, जो उनकी वाइफ लिलियन को पसंद नहीं आया। बाद में नाम बदल कर मिकी माउस रख दिया गया। 1946 से डिजनी के म्युजिशियन और एक्टर जिमी मैक डॉनल्ड मिकी की आवाज बने। मिकी माउस शुरुआत में ब्लैक एंड व्हाइट था, जिसे 1935 में कलर्ड बनाया गया।

बता दें कि रूसी टेलर ने अलग अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे टीवी, थीम पार्क, एक्सपीरियंस, एनिमेटेड शॉर्ट और थिएट्रिकल फिल्मों में मिनी माउस को आवाज दी है। मिनी माउस को आवाज देने से पहले रूसी डिज्नी की बहुत बड़ी फैन थीं। मिनी के अलावा रूसी ने ओरिजिनल डक टेल्स में डोनल्ड डक के रिश्तेदार Huey, Dewey, Louie और Webbidail Vanderquack को भी आवाज दी है।