रोहतक में बोले जेपी नड्डा, हमारा मुकाबला बस हम से ही है

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रोहतक में कहा है कि भाजपा के मुकाबले में देश में कोई पार्टी नहीं है। आज भाजपा का मुकाबला खुद से ही है। देश को कांग्रेस मुक्‍त करने के बाद भाजपा युक्‍त बनाना है। हमें दक्षिण से लेकर उत्तर और पूर्व से पश्चिम तक भगवा लहराना है।

वह यहां नई अनाज मंडी में भाजपा के राज्‍यस्‍तरीय शक्ति केंद्र प्रधान और पालकों केे राज्‍यस्‍तरीय सम्‍मेन को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि साढ़े 19 हजार बूथ पर मजबूती से तैनात शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक से रूबरू होने का हरियाणा से पहला न्यौता मिला। इसमें शामिल होकर बहुत खुशी मिली है।