UP: बाढ़ प्रभावित इलाकों का सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया दौरा, मदद का दिया आश्वासन

ख़बरें अभी तक: बाराबंकी जिले में आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। धर्मपाल सिंह ने घाघरा नदी की बाढ़ की चपेट में आए गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सबसे पहले बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनके खाने-पीने का इंतजाम करें। इसके बाद इनके रहने के लिए स्थाई समाधान निकाला जाए। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है और पूरी संवेदनशीलता के साथ इन सभी पीड़ितों की मदद की जाएगी। भारतवर्ष इलाकों के दौरे के बाद सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह महादेवा मंदिर पहुंचे और वहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया।

इस दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह पूरा इलाका बाढ़ के चलते नदी में कट रहा है।  किसानों की खेती की जमीन और उनके मकान नदी में समा रहे हैं। जिसके चलते यहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। मंत्री ने कहा  कि हमारी प्राथमिकता इन को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर बसाना है। इस बारे में मैंने जिला प्रशासन को दिशा-निर्देश भी दिए हैं। सिंचाई मंत्री ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर भी दिए जाएंगे। वहीं सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे ड्रेजिंग के काम में ग्रामीणों की आपत्ति पर उन्होंने कहा डिवाइस की समीक्षा करेंगे और जो भी कमी है उसे दुरुस्त कराएंगे।