6 साल की बच्ची ने अपने YOUTUBE चैनल से कमाए 55 करोड़

ख़बरें अभी तक। क्या एक छोटी सी बच्ची कभी करोड़ों कमा सकती है। सुनने में थोड़ा सा अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है। ख़बर दक्षिण कोरिया की जहां एक छह साल की बच्ची बोरम ने अपने दो यू ट्यूब चैनलों से 55 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिसके बाद उसने राजधानी सियोल में पांच मंजिला इमारत खरीदी है। यह इमारत 258 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी है। इसका इस्तेमाल बोरम के परिवार की कंपनी कर रही है। बता दें कि बोरम के यूट्यूब चैनलों पर 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर है।

बोरम का पहला चैनल एक टॉय रिव्यू चैनल है। इसके 1.36 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वहीं, दूसरा चैनल वीडियो ब्लॉग का है। इसके 1.76 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इन चैनलों पर बोरम अपने परिवार की रोजाना की जिंदगी के वीडियो अपलोड करती है। और बोरम के यू ट्यूब चैनल दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं संयुक्त रूप से ये देश के सबसे ज्यादा कमाई वाले यू ट्यूब चैनल भी बन गए हैं।

बोरम की एक वीडियो को 37.6 करोड़ बार देखा गया। इस वीडियो में बोरम प्लास्टिक टॉय किचन में तेजी से नूडल्स बनाते दिख रही है और अचानक नूडल्स को कैमरे पर गिरा देती है। बोरम अपने वीडियो को लेकर विवादों में भी रही है। बोरम की एक क्लिप का मामला न्यायालय तक पहुंच गया था। साल 2017 में रिलीज हुई इस क्लिप में बोरम बता रही थी कि वह कैसे अपने पिता के पर्स से पैसे चुराती हैं।

इसके बाद वह कार चलाने की कोशिश करती है। इस घटना के बाद पारिवारिक न्यायालय ने बोरम के माता-पिता को तलब किया और बोरम को परामर्श केंद्र भेजने का आदेश दिया। वहीं बता दें कि यू ट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाला बच्चा अमेरिता के 7 साल के रियाज है। सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड रियाज काजी के नाम है जिसने 152 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रियान के टॉयज चैनल के 2.08 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।