मिशन चंद्रयान-2 : पृथ्वी की तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-2

ख़बरें अभी तक। चंद्रयान-2 का पृथ्वी की कक्षाओं से सफलतापूर्वक गुजर चूका है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा जारी बयान के मुताबिक गुरुवार आधी रात 01:08 बजे चंद्रयान ने धक्का देने वाले प्रणोदन प्रणाली के जरिए दूसरी कक्षा में उछाल भरी है और 251 गुणा 54,829 किमी की ऊंचाई हासिल कर ली है।

इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष यान के सभी पैरामीटर सामान्य हैं। 29 जुलाई को दोपहर 2:30 से 3:30 बजे के बीच चंद्रयान-2 तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 की बड़ी गतिविधियों में धरती से जुड़ी उछाल, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश, चंद्रमा की कक्षा में उछाल, विक्रम का अलग होना और विक्रम का चांद की सतह को छूना शामिल हैं।