लड़की पैदा होने पर विवाहिता को जान से मारने का किया प्रयास

ख़बरें अभी तक। सरकार एक ओर जहां बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ पर जोर दे रही है। वहीं सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में एक विवाहिता ने लड़की को जन्म क्या दिया ससुरालियों ने नवजात शिशु सहित विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पीड़िता की जिठानी ने उसे किसी तरह जालिम ससुरालियों के चंगुल से बचा लिया। आरोप है कि उसके बाद भी ससुरालियों ने बेटी होने की वजह से विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन अपनी पुत्री व नवजात शिशु को लेकर देवबंद कोतवाली में पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई को शिकायती पत्र दिया।

मुजफ्फरनगर के कुटेसरा निवासी पिड़िता के पिता आस मोहमद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह अम्बेहटा शेखा निवासी युवक से किया था। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री ने दो हफ्ते पूर्व ही बड़े ऑपरेशन से लड़की को जन्म दिया था। आसमोहमद के अनुसार लड़की होने से नाराज उसके ससुरलियों ने गला दबा कर जान से मारने की की कोशिश की लेकिन उसकी जिठानी ने उसे बचा लिया।