ISRO से जुड़ेगा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (NIT), तैयार होंगे भावी अंतरिक्ष वैज्ञानिक

चंद्रयान-2 की सफल लांचिंग अब हमारी बड़ी उपलब्धियों में शुमार हो गई है। अब तक इसरो के इस प्रोजेक्ट के साथ विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों के विद्यार्थी भी जुड़े रहे। इसरो ऐसे ही भावी अंतरिक्ष वैज्ञानिक तैयार करने के लिए देशभर में छह अलग-अलग दिशाओं में स्थापित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआइटी) में अपने क्षेत्रीय अकादमिक सेंटर खोलने जा रहा है। एनआइटी कुरुक्षेत्र भी इसरो के इस महाप्रोजेक्ट में शुमार हो गया है।

इससे जुडऩे वाला उत्तर भारत का यह एकमात्र संस्थान बनने जा रहा है। बेंगलुरु स्थित इसरो के क्षमता निर्माण कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक डॉ. पीवी वेंकटकृष्णन और एनआइटी कुरुक्षेत्र के निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।