हिमाचल: राज्य सरकार किसानों को किराए पर देगी कृषि औजार

ख़बरें अभी तक। राज्य सरकार तीन जिलों में किसानों-बागवानों को सभी आधुनिक औजार किराए पर देने की सोच रही है। इससे गरीब किसानों को फायदा होगा। कृषि उपकरण बागवानी विभाग के सभी विक्रय केंद्रों पर मुहैया कराए जाएंगे। किसानों से बहुत कम किराया लिया जाएगा। राज्य के छोटे किसानों को पावर टिल्लर, बुश-कटर, प्रूनिंग कैंची, कटर जैसे उपकरण अब किराए पर मिलेंगे। इसका किराया भी काफी कम होगा। बागवानी विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा।

इसकी पुष्टि बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। पहले चरण में शिमला, सिरमौर, मंडी और कुल्लू जिला में इस योजना को शुरू किया जाएगा। यदि योजना कारगर साबित हुई तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसे शुरू किया जाएगा। खासकर निर्धन पृष्ठभूमि से जुड़ा किसान कृषि के इन महंगे उपकरणों की खरीद नहीं कर पाता है। माली वित्तीय हाल के कारण किसान आज भी तकनीक में पिछड़ा हुआ है।

इस वजह से किसान आज भी पुरानी पद्धति पर ही खेती कर रहा है। मसलन उत्पादन बहुत कम हो रहा है। तकनीक में पिछड़ा होने के कारण किसान श्रम शक्ति की भारी कमी झेल रहा है। ऐसे में ट्रैक्टर जैसेकृषि उपकरणों के इस्तेमाल से किसानों को फायदा होगा। राज्य सरकार की यह योजना सीरे चढ़ी तो किसानों-बागवानों के लिए अच्छी पहल साबित होगी।