काम करवाना है तो आप पार्टी है, कांड करवाने है तो बीजेपी : नवीन जयहिंद

ख़बरें अभी तक।  बाढ़ड़ा कस्बे की जांगड़ा धर्मशाला में सोमवार को आप पार्टी के विस्तार को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद जांगड़ा धर्मशाला में पहुंचे। नवीन जयहिंद ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं से बाढड़़ा क्षेत्र की समस्या के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनाव लडऩा चाहिए या नहीं। कार्यकर्ताओं ने नवीन जयहिंद को हरियाणा में चुनाव लडऩे की बात कही और साथ देने का वादा भी किया।

इस दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि पूरे हरियाणा के विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आम जनता के लिए बिजली, पानी, स्कूल और हॉस्पिटल के लिए जो कार्य किये हैं, उनको जनता के बीच ले जाना है और पूछना कि काम करवाना है तो आम आदर्मी पार्टी का लाना है और कांड करवाना है तो बीजेपी पार्टी है ही बढिय़ा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मीडिया कुछ भी चलाती रहे, आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लडग़ी। वहीं, गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।