मणिकर्ण के शारनीधार में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे

ख़बरें अभी तक। कुल्लू के मणिकर्ण के शारनीधार में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई जिससे 5 मजदूर झुलस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जरी अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि प्रवासी मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर कर दिया गया है। घायल मजदूरों में विकास ( 30), सुमित कुमार( 17), जय किशन( 30) , नंद किशोर( 22), अजय कुमार( 22) शामिल है।

कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने भी घटना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग गैस सिलैंडर लीक होने के कारण लगी है।