अभय चौटाला के पुत्र कर्ण चौटाला का बयान, नहीं मानता प्रदेश में कोई सीएम

यमुनानगर में अभय चौटाला के पुत्र कर्ण चौटाला ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की राम राम लेकर आया हूं. पूर्व मुख्यमंत्री के यहां के लोग अजीज हैं। वे आते हुए उनसे मिलकर आए हैं। अब तो यहां के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते हो गए हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि गेहूं उगानी छोड़ दो। हम कहते हैं मुख्यमंत्री महोदय चावल खाना छोड़ दो। ये संभव नहीं है। जिस इंसान के ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है वह दिक्कतों को भली भांति समझ सकता है। मैं नहीं मानता कि प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री है। जो लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं, उनका कोई अस्तित्व नहीं है.