पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा, रोडवेज विभाग में हुआ घोटाला

ख़बरें अभी तक। कुरुक्षेत्र: पूर्व शिक्षा मंत्री व वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री गीता भुक्कल के अनुसार रोडवेज विभाग में जो महा घोटाला हुआ है उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा। उन्होंने कहा कि सिर्फ रोडवेज घोटाला ही नहीं खनन घोटाला के अलावा कई घोटाले हुए हैं रोडवेज का घोटाला तो अदालत द्वारा मामले में हस्तक्षेप जांच के बाद ही सामने निकल कर आया। उसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा प्रभावशाली तरीके से हड़ताल भी की गई तभी इस घोटाले की परतें उभर कर सामने आई ।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों से कांग्रेस कतई भी हताश नहीं है।

क्योंकि विधानसभा चुनाव में अलग मुद्दे होते हैं और यह स्थानीय मुद्दों पर आधारित होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग में हाहाकार मची है किसान अपने लड़ाई लड़ रहे हैं। दलित अपने हकों के लिए आगे आ रहे हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। युवाओं को रोजगार की समस्या है। तो कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। दिन प्रतिदिन सरकारी कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर सरकार के प्रति नाराजगी जता रहे हैं। चुनावी वायदे पूरे नहीं किए गए हैं इस कारण विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ उतरेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी।