इसरो की बड़ी कामयाबी, चांद के लिए रवाना हुआ चंद्रयान-2

खबरें अभी तक । चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सफल हुई है. लॉन्चिंग के बाद वैज्ञानिकों ने तालियां बजाकर मिशन का स्वागत किया. ISRO के चेयरमैन के. सिवन ने स्पेस सेंटर से ही इस बात का ऐलान किया.चंद्रयान-2 को लेकर ‘बाहुबली’ रॉकेट दोपहर 2.43 मिनट पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ. फिलहाल रॉकेट की गति और हालात सामान्य है. इसरो के प्रमुख के सिवन ने बताया कि चंद्रयान-2 की लैंडिंग के अखिरी के 15 मिनट सबसे महत्वपूर्ण होंगे, जब लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरने वाला होगा. उन्होंने कहा कि मिशन पूरी तरह से कामयाब सबित होगा . चंद्रयान 2 के लांच से सभी भारतीयों का सिर गर्व से उंचा हो गया है. चंद्रयान-2 लॉन्चिंग के वक्त कई लोग इसके गवाह बने.