एंटी रोमियो टीम पहुंची कन्या स्कूलों में दुर्गा शक्ति एप के बारे में दी जानकारी

ख़बरें अभी तक। भिवानी की महिला पुलिस टीम ने आज विभिन्न कन्या स्कूलों का दौरा किया और स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि अगर उन्हें रास्ते मे या फिर घर गया कीड़ी अन्य स्थान पर परेश करता है तो उन्हें डरने की जरूरत नही है। उन्हें अपने मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप पर जानकारी देनी है उसके बार पुलिस उनकी मदद के लिए तुरनत अपने आप पहुंच जाएगी।

महिला थाना पुलिस की प्रभारी अमिता ने बताया कि किसी भी हालात में उन्हें घबराने की जरूरत नही है। महिला थाना पुलिस ने उन्हें जानकारी दी और समझया की पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। उन्हें पुलिस से नही घबराना चाहिए। लडकियों ने भी पुलिस की बातों को ध्यान पूर्वक सुना। स्कूल की छात्रा सलमा ने बताया कि पुलिस आज उन्हें जानकारी देने आए थी कि मनचलों से डरने व घबराने की जरूरत नही है। उन्होने कहा कि वे अब किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तुरंत दुर्गा शक्ति एप पर जानकारी देगी। वहीं टीम की प्रभारी अमिता ने बताया कि जानकारी दी है किसी भी समय पुलिस हर समय उनके साथ है। अमिता ने बताया कि लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी है।