हिमाचल के मंडी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला के घर में चल रहा था वेश्यवृत्ति का धंधा

ख़बरें अभी तक। हिमाचल के मंडी शहर में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाने वाली एक महिला को पुलिस ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। पुलिस को कापी लम्बे समय से महिला पर शक था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो युवतियों को बरामद किया है जिनमें से एक मंडी की और दूसरी अन्य राज्य की बताई जा रही है। रविवार की रात को पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच चल रही है।