आंध्र प्रदेश: यहां के लोगों को मिलते है हीरे, बन जाते है लखपति

ख़बरें अभी तक। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में 12 जून को एक गडरिए को 8 कैरेट का हीरा मीला था, जिससे गडरिए ने 20 लाख में बेचा था। वहीं अब एक बार और कुरनूल जिले में एक किसान को हीरा मिला है जिसकी कीमत करीब 60 लाख बताई जा रही है। लेकिन किसान को इसकी असली किमत के बारें में नहीं पता था। और उसने हीरे को स्थानीय वमयापी को 13.5 लाख रुपए और 5 तोला सोने में बेच दिया।

हीरे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और हीरे के कैरेट, रंग और वजन के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आंध्र प्रदेश का कुरनूल जिला हीरा उत्पादन के लिए काफी चर्चित है।

यहां बारिश के दिनों में जोनागिरी, तुग्गाली, मड्डिकेरा, पगिडिराई, पेरावली, महानंदी और महादेवपुरम जैसे गांवों में हीरे की खोज बढ़ जाती है। हीरे की खोज के लिए यहां आस-पास के लोगों के साथ बाहर के लोग भी आते हैं। दरअसल बरसात में मिट्टी बह जाने से हीरे सतह पर आकर चमकने लगते हैं और उन्हें खोजना आसान हो जाता है।